जांजगीर चाँपा

चांपा स्टेशन में विशेष एंबुश टिकट चेकिंग अभियान….192 मामलों में वसूला गया जुर्माना

रमेश राजपूत

बिलासपुर – दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत चांपा रेलवे स्टेशन में शनिवार को एक विशेष एंबुश टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक यात्री सेवा कौशिक मित्रा ने किया। अभियान के दौरान कुल 192 यात्रियों को बिना टिकट या अनियमित टिकट के यात्रा करते हुए पकड़ा गया। इन सभी मामलों में रेलवे ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कुल 73,270 की जुर्माना राशि वसूल की।इस विशेष चेकिंग में कुल 15 वाणिज्यिक कर्मचारी, 2 आरपीएफ और 2 आरपीएसएफ जवान शामिल थे।

टीम ने प्लेटफॉर्म के विभिन्न हिस्सों और ट्रेनों में गहनता से जांच की और यात्रियों को टिकट की अनिवार्यता के प्रति जागरूक किया। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले वैध टिकट अवश्य लें। बिना टिकट यात्रा न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे रेलवे को राजस्व का नुकसान भी होता है। रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस तरह के विशेष अभियान भविष्य में भी समय-समय पर आयोजित किए जाएंगे ताकि यात्रियों में टिकटिंग के प्रति अनुशासन बना रहे और रेलवे सेवाओं की गुणवत्ता को बेहतर किया जा सके।

error: Content is protected !!
Letest
82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ...