पचपेड़ी

पचपेड़ी :- अवैध कच्ची शराब पर पुलिस की कार्रवाई…महिला आरोपी गिरफ्तार

उदय सिंह

बिलासपुर – पचपेड़ी थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित कच्ची महुआ शराब कारोबार पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 21 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन व “चेतना विरुद्ध नशा एवं प्रहार” अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा व एसडीओपी मस्तूरी लालचंद मोहल्ले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी श्रवण कुमार ने टीम बनाकर कार्रवाई को अंजाम दिया।गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पतईडीह निवासी राजकुमारी केवट उम्र 50 वर्ष द्वारा अवैध शराब बेची जा रही है। सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर रेड की गई। मौके से 21 लीटर महुआ शराब जब्त कर राजकुमारी केवट को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक हरेंद्र खुटे, आरक्षक रेड्डी और महिला आरक्षक यशोदा की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप...