रायगढ़

नशीली दवाओं की तस्करी कर रहे दो युवक-युवती गिरफ्तार….कब्जे से बड़ी मात्रा ने प्रतिबंधित टेबलेट और इंजेक्शन जब्त,

रमेश राजपूत

रायगढ़ – जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चक्रधरनगर पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी अमित शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक और युवती को अवैध नशीली दवाओं के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 250 नग प्रतिबंधित नशीली इंजेक्शन, 160 टैबलेट और एक पल्सर बाइक जब्त की गई है। मामले में NDPS एक्ट की धारा 22, 29 के तहत अपराध क्रमांक 278/2025 दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार 22 जून 2025 को चक्रधरनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक युवक और एक युवती अवैध नशीली दवाओं को पल्सर मोटरसाइकिल में रखकर कनकतुरा (ओडिशा) से रायगढ़ ला रहे हैं। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने एम.सी.एच. अस्पताल के सामने मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर रेड की।कुछ देर में बताए गए हुलिए के अनुसार एक युवक और युवती पल्सर बाइक पर आते दिखे। पुलिस को देखकर उन्होंने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम की तत्परता से उन्हें वहीं पकड़ लिया गया। पूछताछ में बाइक चालक ने अपना नाम दुर्गेश देवांगन उर्फ पिंटू (उम्र 31 वर्ष), निवासी अंबेडकर आवास, आईटीआई कॉलोनी, रायगढ़ बताया। वहीं पीछे बैठी युवती ने अपना नाम कुमकुम महंत उर्फ सोनम (उम्र 18 वर्ष), निवासी ठाकुरपाली गोड़म, थाना सारंगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ बताया।
दुर्गेश के पास रखे काले रंग के पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर पुलिस ने भारी मात्रा में नशीली दवाएं जब्त कीं। इसमें 250 नग Pentazocine Lactate NRX 1ml Injection जिसकी कीमत ₹7,325/- बताई गई, 16 पत्ते Nitrazohm-10 Tablets (कुल 160 नग) कीमत ₹720/- शामिल हैं। साथ ही पल्सर बाइक (CG 13 AU 0699) जिसकी अनुमानित कीमत 1,00,000/- है, जब्त की गई। कुल जब्त सामग्री की कीमत ₹1,08,045/- आंकी गई है।पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे इन दवाओं को रायगढ़ क्षेत्र में बेचने के उद्देश्य से ला रहे थे। आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधित मादक द्रव्यों के अवैध परिवहन और बिक्री के आरोप में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। इस सफल कार्रवाई में उप निरीक्षक गेंदलाल साहू, आरक्षक सुशील मिंज, चन्द्रकुमार बंजारे, मिनकेतन पटेल, महिला आरक्षक एलीशा टोप्पो और माधुरी राठिया की विशेष भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी हाल में पनपने नहीं दिया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ...