बिलासपुर

बिलासपुर:- मैरिज ब्यूरो की आड़ में धोखाधड़ी…संचालिका ने अपने पति से ही करा दी शादी, ऐसे हुआ मामले का खुलासा,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सकरी पुलिस ने मैरिज ब्यूरो की आड़ में धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने षड्यंत्रपूर्वक एक युवती को झांसे में लेकर उसकी शादी पहले से शादीशुदा व्यक्ति से करा दी। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया ने 29 मई 2025 को थाना सकरी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2024 में उसके परिवार ने विवाह हेतु उसका प्रोफाइल ‘गुरूघासीदास ग्रुप’ में डाला था। इसके बाद सतनाम मैरिज ब्यूरो, बिलासपुर की संचालिका चित्रा कुमारी ने संजय कुमार चौधरी नामक युवक का प्रोफाइल दिखाकर कहा कि वह मूलतः मुंगेली का निवासी है और वर्तमान में हरियाणा के नवोदय विद्यालय में शिक्षक है। परिवार की सहमति से दोनों की शादी 14 दिसंबर 2024 को गिरौदपुरी धाम में कराई गई।
शादी के बाद जब प्रार्थिया संजय के साथ हरियाणा गई, तब उसे पता चला कि संजय पहले से शादीशुदा है और उसका एक बेटा भी है। जब प्रार्थिया ने संजय के मोबाइल की जांच की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ मैरिज ब्यूरो की संचालिका चित्रा कुमारी ही संजय की पत्नी है। दोनों ने मिलकर प्रार्थिया से धोखा कर शादी कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को अमेरी से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस कार्रवाई में सउनि राजकुमार वस्त्रकार व मप्रआर मालती तिवारी का योगदान उल्लेखनीय रहा।

error: Content is protected !!
Letest
माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज...