सीपत

सीपत:- अपहरण और पोक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार… नाबालिग बालिका बरामद,

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना सीपत पुलिस ने एक नाबालिग बालिका के अपहरण और शारीरिक शोषण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अमर सूर्यवंशी उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम गातौरा, थाना मस्तुरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। प्रार्थी की शिकायत पर कि उसकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है, पुलिस ने तत्परता से मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा व नगर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सीपत के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर आरोपी व बालिका की खोजबीन की गई। आपरेशन मुस्कान के तहत बालिका को आरोपी के कब्जे से बरामद किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी ने नाबालिग को भगाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा 87, 64 एवं पोक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत अपराध दर्ज किया गया। इस कार्यवाही में सउनि सहेत्तर कुर्रे, आरक्षक आकाश मिश्रा व महिला आरक्षक ज्योति जगत का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,