बिल्हा

अज्ञात लुटेरे ने महिला से की झपटमारी…सोने की हार लेकर हुआ फरार,पुलिस ने किया मामला दर्ज,

उदय सिंह

बिल्हा – थाना क्षेत्र के लुदरूपारा मोहल्ले में शनिवार रात्रि करीब 9:15 बजे एक महिला से झपटमारी की घटना सामने आई है। पीड़िता कांतिबाई, जो अपने पति और बेटे के साथ डोडकीभाठा में रहती हैं, उसने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह प्रतिदिन की तरह होटल बंद कर अपने पति के साथ घर लौट रही थीं। जब वे राजकुमार टेलर की दुकान के पास पहुँचे, तभी एक अज्ञात युवक जो लाल टी-शर्ट और काले मास्क में था, उनके पास आकर बातचीत करने के बहाने अचानक उनके गले से करीब 35,000 रुपये कीमत का सोने और काले मोती का माला झपटकर फरार हो गया। महिला द्वारा शोर मचाने पर उसके पति ने कुछ दूर तक आरोपी का पीछा किया, लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। घटना की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध भादंवि की धारा 304(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...