रतनपुर

पुलिस की सरप्राइज चेकिंग में पकड़ाया 1 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर…. स्विफ्ट कार से 1 क्विंटल गांजा जब्त,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – उड़ीसा से राजस्थान अवैध रूप से गांजे की तस्करी करने वाले 1 आरोपी को रतनपुर पुलिस ने सरप्राइज चेकिंग के दौरान पकड़ा है जिसकी कार से 101 किलोग्राम गांजे को जब्त किया गया है, मामले में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर इस अवैध कारोबार से जुड़े सभी आरोपियों तक पहुँच कार्रवाई करने में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार सरप्राइज़ चेकिंग पाईट मिलने पर थाना प्रभारी रतनपुर रजनीश सिंह के द्वारा गौरेला पेंड्रा मार्ग फारेस्ट बेरियर रतनपुर के पास बेरिकेट लगाकर वाहन चेकिग किया जा रहा था उसी दौरान बिलासपुर मार्ग से एक दीगर राज्य पासिंग वाहन कार क्रमांक HR 51 AM 8554 स्वीफ्ट सफेंद रंग का आया ,

चालक पुलिस को देखकर वाहन को तेज गति से आगे बढाया तथा गौरेला पेंड्रा मार्ग की ओर भागने लगा रतनपुर पुलिस द्वारा संदेह पर त्वरित पीछा और घेराबंदी किया गया। वाहन चालक कार से उतरकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे पूछताछ तथा कार की तलाशी लेने पर कार में खाकी कलर के टेप में लपटा 21 पैकेट मादक पदार्थ गांजा कुल 101 कि.ग्रा. लगभग गांजा होना बताया , जिसे उडीसा से राजस्थान ले जाना स्वीकार किया हैं। जिसमें एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही की गई है। प्रकरण का END to END इन्वेस्टीगेशन कर इसमें संलिप्त सभी आरोपियों की गिरफ़्तारी की जाएगी।

गिरफतार आरोपी

राजेश शर्मा पिता सोमदास शर्मा उम्र 38 साल साकिन धीरजपुरा खेतडी थाना मोहाणा जिला निमका राजस्थान

जप्त सामान:-


1 मादक पदार्थ गांजा 21 पैकेट में कुल वजनी 101.7 कि.ग्रा.

2. घटना में प्रयुक्त एक सफेद रंग का स्वीफ्ट कार दीगर राज्य पासिग (HR 51 AM 8554)

3. घटना में प्रयुक्त तीन मोबाइल

कुल मशरूका 21 लाख रुपये

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...