जांजगीर चाँपा

झगड़ा नही करने की समझाईश देना ग्रामीण को पड़ा भारी…आरोपी ने डंडे से किया प्राणघातक हमला,

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – मुलमुला थाना क्षेत्र में हत्या के इरादे से हुए प्राणघातक हमले के आरोपी को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी ओमप्रकाश भैना 27 वर्ष निवासी ग्राम कोसा, ने 29 जून की सुबह किशोर साहू पर बांस के डंडे से हमला किया था। बताया गया कि 28 जून को ओमप्रकाश ने गांव के युवक डोलो यादव से मारपीट की थी, जिसे लेकर किशोर साहू ने आरोपी को समझाइश दी थी की विवाद न करें। इसी बात को लेकर रंजिश रखते हुए आरोपी ने किशोर पर जानलेवा हमला कर दिया। सूचना पर थाना मुलमुला में अपराध दर्ज कर त्वरित जांच शुरू की गई।
मामले में थाना प्रभारी पारस पटेल की टीम ने आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल किया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा भी जब्त किया गया। इस कार्यवाही में उप निरीक्षक पारस पटेल सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। आरोपी के विरुद्ध धारा 109 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ...