बिलासपुर

ट्रेलर चालक से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चकरभाठा पुलिस ने की कार्रवाई

रमेश राजपूत

बिलासपुर – चकरभाठा थाना क्षेत्र में ट्रेलर चालक को रोककर लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से नकदी, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त वाहन भी बरामद किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने 6 मार्च 2026 को थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसी दिन तड़के करीब 3:10 बजे टोयोटा शो रूम के पास ट्रेलर वाहन को एक सफेद रंग की टाटा पंच कार से आए दो युवकों ने रुकवाया। आरोपियों ने ट्रेलर चालक से गाड़ी का बिल्टी पेपर दिखाने के लिए कहा। पेपर नहीं दिखाने पर दोनों ने पैसे की मांग की और चालक का विवो कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल, उसके कवर में रखे 1000 रुपए तथा ट्रेलर का बिल्टी पेपर लूटकर मौके से फरार हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए चकरभाठा पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर यशराज यादव 22 वर्ष निवासी जांजगीर, वर्तमान पता अभिषेक विहार कॉलोनी मंगला बिलासपुर और सुमित दुबे 27 वर्ष निवासी सरसीवा जिला सारंगढ़, वर्तमान पता अभिषेक विहार कॉलोनी मंगला बिलासपुर को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए मोबाइल, नकदी और घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की टाटा पंच कार को जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
होली पर भी सिम्स में स्वास्थ्य सेवाएं रहीं मुस्तैद, दो दिन में 477 मरीज दर्ज...सड़क हादसे, मारपीट, जह... होली में नाचने को लेकर खूनी झगड़ा....युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, पुलिस के हत्थे चढ़े 4 आरोपी, निकाल... गाली देने से मना करने पर टांगी से जानलेवा हमला...पुलिस ने आरोपी को चंद घंटे में किया गिरफ्तार हेड कांस्टेबल सस्पेंड: ड्यूटी में लापरवाही और शराब सेवन पर प्रधान आरक्षक निलंबित, एसपी ने लिया एक्शन ट्रेलर चालक से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चकरभाठा पुलिस ने की कार्रवाई रतनपुर पहुँचे राज्यपाल रमेन डेका... माँ महामाया के दरबार में माथा टेक मांगी प्रदेश की खुशहाली, घर में कपड़े बदल रही युवती का बनाया वीडियो, विरोध करने पर भाई पर धारदार हथियार से हमला... इलाके में ... शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण...पुलिस ने फरार आरोपी को दूसरे जिले से किया गिरफ्तार मल्हार: लीलागर नदी में मिली 3 दिनों से लापता ग्रामीण की लाश, पुलिस जुटी जांच में पुलिस टीम पर हमला: शराबियों ने आरक्षक की वर्दी फाड़ी, सरकारी काम में बाधा, 8 आरोपियों पर अपराध दर्ज