रायपुर

होली में नाचने को लेकर खूनी झगड़ा….युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, पुलिस के हत्थे चढ़े 4 आरोपी, निकाला गया जुलूस,

रमेश राजपूत

रायपुर ग्रामीण – जिले के धरसींवा थाना क्षेत्र में होली के दिन नाचने की बात को लेकर हुआ विवाद खूनी झगड़े में बदल गया। आरोपियों ने युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सांकरा निवासी मयंक साहू ने चौकी सिलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 4 मार्च को दोपहर करीब 2 बजे वह अपने छोटे भाई शिखर साहू, चचेरे भाई दिपांशु साहू, मोहनिश साहू और गिरीराज साहू के साथ बजरंग चौक में होली खेल रहा था। उसी दौरान गांव के हिम्मत मनहर अपने साथियों लोकेश्वर धृतलहरे, हरीश डहरिया और कोमल बंजारे के साथ वहां पहुंचे और नाचने लगे। नाचते समय शिखर साहू के साथ धक्का-मुक्की होने लगी, जिस पर उसने उन्हें आराम से नाचने को कहा। इसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसे उस समय शांत करा दिया गया। शाम करीब 5 बजे मोहनिश साहू ने मयंक को बताया कि हिम्मत मनहर और उसके साथी शिखर साहू के साथ मारपीट कर रहे हैं। मौके पर पहुंचने पर देखा कि चारों आरोपी शिखर के साथ मारपीट कर रहे थे।

इसी दौरान हिम्मत मनहर ने चाकू निकालकर वार करने की कोशिश की, जिसे शिखर ने हाथ से पकड़ लिया। बचाव करने पहुंचे मयंक पर भी लोकेश्वर धृतलहरे ने चाकू से हमला कर दिया और शिखर के सीने में चाकू से वार कर दिया। इसके बाद सभी आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो गए। मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 123/26 के तहत धारा 109(1), 3(5) बीएनएस तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश पर पुलिस टीम ने दबिश देकर लोकेश्वर उर्फ लुकेश्वर धृतलहरे, कोमल बंजारे, हिम्मत मनहर और हरीश डहरिया को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो चाकू और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न... रतनपुर:- हरेली की रात नशे में घर से निकला 20 वर्षीय जगदीश, सुबह बावली में तैरती मिली लाश पीएम सूर्य घर योजना के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी, सोलर पैनल नहीं लगाने पर तीन के खिलाफ FIR बिलासपुर:- कस्टडी मौत पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, ढाई साल बाद FIR पर सवाल, अब CBI खोलेगी हिरासत ... हावड़ा-मुंबई दुरंतो में सोने की तस्करी का भंडाफोड़...1.96 करोड़ का 1.242 किलोग्राम सोना जब्त, डकैती से पहले पुलिस का शिकंजा, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार... रात्रि गश्त और मुखबिर की सूचना... तिरंगे की शान और देश की एकता का लिया संकल्प.. पुलिस परेड ग्राउंड में गूंजा भारत माता का जयघोष, सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत: तेज रफ्तार बाइक ने लूना को मारी टक्कर,