मुंगेली

बेजुबान कुत्ते को रंग डालकर पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस की त्वरित कार्रवाई में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

रमेश राजपूत

मुंगेली – होली के दौरान एक बेजुबान कुत्ते के साथ क्रूरता कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपियों के खिलाफ मुंगेली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चौकी डिंडौरी थाना चिल्फी क्षेत्र के धनियाडोली निवासी आकाश साहू (20) ने 6 मार्च को शिकायत दर्ज कराई कि 4 मार्च को होली मनाने के दौरान कुछ युवकों ने एक कुत्ते को कपड़ा पहनाकर उसके ऊपर रंग-गुलाल और कलर स्प्रे डाल दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने कुत्ते की आंख और मुंह में भी रंग डालकर डंडे, हाथ और मुक्कों से मारपीट की तथा इसका वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने तरुण कुमार साहू, लक्ष्मण साहू और प्रकाश साहू के खिलाफ धारा 325 भारतीय न्याय संहिता (BNS) और धारा 11(1)(क) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत मामला दर्ज किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और डीएसपी लोरमी हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तरुण कुमार साहू (20) और लक्ष्मण साहू (22) को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने शांति भंग की आशंका को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ बीएनएसएस की धाराओं के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई में थाना चिल्फी प्रभारी निरीक्षक रघुवीर लाल चंद्रा, चौकी डिंडौरी प्रभारी सउनि. मनकराम धुव, प्र.आर. 118 सिद्धेश्वर बंजारे, प्र.आर. 361 गुलाब सिंह राजपूत, प्र.आर. 67 श्याम डहरिया, प्र.आर. 358 सुरेश जांगड़े, आरक्षक 217 मनोज राजपूत, आरक्षक 132 नागेश साहू तथा सैनिक 96 मुन्ना सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,