जांजगीर चाँपा

हेड कांस्टेबल सस्पेंड: ड्यूटी में लापरवाही और शराब सेवन पर प्रधान आरक्षक निलंबित, एसपी ने लिया एक्शन

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – कर्तव्य में लापरवाही और ड्यूटी के दौरान शराब सेवन करने के आरोप में थाना अकलतरा में पदस्थ प्रधान आरक्षक अजय सिंह कंवर को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर की गई है।
पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधान आरक्षक अजय सिंह कंवर द्वारा थाना अकलतरा में रोजनामचा लेखन का कार्य निर्धारित समय पर नहीं किया जा रहा था। साथ ही जांच के दौरान यह भी पाया गया कि वे ड्यूटी के समय शराब का सेवन कर रहे थे।

यह आचरण पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और अनुशासन के विपरीत पाया गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने इसे गंभीरता से लिया और तत्काल जांच कराई। जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर उन्होंने कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए प्रधान आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग में अनुशासन और जिम्मेदारी सर्वोपरि है। कर्तव्य में लापरवाही या अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने के निर्देश भी दिए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर... बिलासपुर:- एक ही फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव, सिरगिट्टी में मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज...