बिलासपुर

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं….त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर संजय अग्रवाल ने साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित व संवेदनशील समाधान के निर्देश दिए।सीपत के ग्राम देवरी के किसानों ने खेतों तक जाने वाले रास्ते पर एनटीपीसी द्वारा किए जा रहे आहाता निर्माण की शिकायत की, जिस पर कलेक्टर ने एसडीएम मस्तूरी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। ग्राम किरारी और सरगवां के दिव्यांग नागरिकों ने मोटराइज्ड ट्राइसिकल की खराब बैटरी बदलवाने की मांग की, जिसे समाज कल्याण विभाग को सौंपा गया। ग्राम विजयपुर के गीताराम ने अपनी भूमि पर कब्जा दिलाने का आग्रह किया, वहीं भीमपुरी निवासी पालदास वैष्णव ने बच्चों के जाति व निवास प्रमाण पत्र बनवाने का आवेदन दिया, दोनों मामलों को एसडीएम तखतपुर को सौंपा गया।जूना बिलासपुर की गायत्री बाई ने धान खरीदी में जानकारी नहीं मिलने की शिकायत की, और दुर्गा बाई सूर्यवंशी ने चार माह से महतारी वंदन योजना की राशि नहीं मिलने की बात कही, जिसे महिला एवं बाल विकास विभाग को भेजा गया।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ...