बिलासपुर

बिलासा चौक में स्कूटी सवार लुटेरों ने युवती से मोबाइल झपटा…सिटी कोतवाली में मामला दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिलासा चौक शनिचरी बाजार में शुक्रवार रात एक युवती से मोबाइल झपटने की वारदात सामने आई है। पीड़िता वितिना यादव, जो अशोक नगर डीएलएस कॉलेज के पास रहती हैं, रोज की तरह अपनी ड्यूटी समाप्त कर तेलीपारा स्थित जितेन्द्र ट्वायस जनरल स्टोर से पैदल घर लौट रही थीं। रात करीब 8:45 बजे जब वह शनिचरी बाजार के पास पहुंचीं और अपनी बुआ को फोन करने के लिए मोबाइल निकाल रही थीं, तभी स्कूटी सवार तीन अज्ञात युवकों ने अचानक उनके हाथ से रियलमी P3X मोबाइल झपट लिया और हैप्पी स्ट्रीट पचरीघाट की ओर फरार हो गए। घटना से घबराई पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी और फिर सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात तीनों युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5)-BNS एवं 304-BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार