सीपत

सीपत में दर्दनाक हादसा:- कुएं में गिरने से पिता-पुत्र की मौत, गांव में छाया मातम

उदय सिंह

बिलासपुर – सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम ऊनी में सोमवार शाम एक हृदय विदारक हादसे में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। घर के पीछे बने कुएं में पहले 14 वर्षीय बेटे के गिरने के बाद उसे बचाने गए पिता की भी जान चली गई। इस दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है और परिजन बदहवास हैं। फिलहाल सीपत पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम ऊनी निवासी कैलाश गोस्वामी 40 वर्ष ने कुछ दिन पहले अपने घर के पीछे एक रिंगनुमा कुआं खुदवाया था। यह कुआं लगभग 25 फीट गहरा था और इसमें करीब 5 फीट पानी भरा हुआ था। बताया जा रहा है कि कुएं की सफाई लंबे समय से नहीं हुई थी, जिसके चलते उसमें बदबू फैल रही थी और कई मेंढक मरे पड़े थे। सोमवार शाम करीब 5 बजे कैलाश का बेटा अंशु गोस्वामी जो कक्षा 9वीं का छात्र था कुएं की सफाई के दौरान उसमें गिर पड़ा। बेटे को गिरता देख पिता कैलाश घबरा गए और उसे बचाने के लिए बिना समय गंवाए कुएं में कूद पड़े। लेकिन दुर्भाग्यवश, वह खुद भी बाहर नहीं निकल सके। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। प्राथमिक आशंका जताई जा रही है कि या तो कुएं में जहरीली गैस का प्रभाव था या फिर पानी में लगे पंप से करंट फैल गया था, जिसकी चपेट में आकर दोनों की मौत हुई। हालांकि, वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

ग्रामीणों को जब इस घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। शाम करीब 7 बजे सीपत पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से दोनों के शवों को बाहर निकाला गया। इसके साथ ही एसडीआरएफ की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया था। कुएं से दोनों शवों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे के वक्त कैलाश की पत्नी की तबीयत खराब थी और वह घर के भीतर आराम कर रही थीं। इस वजह से उन्हें घटना की जानकारी देर से मिल सकी। जब उन्होंने बाहर शोर सुना, तब जाकर हादसे का पता चला। घटना के बाद से महिला की हालत भी बेहद नाजुक बनी हुई है। इस हृदय विदारक हादसे ने पूरे ग्राम ऊनी को स्तब्ध कर दिया है। गांव में शोक का माहौल है और हर आंख नम है। सीपत पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि पिता-पुत्र की मौत पानी में डूबने से हुई या जहरीली गैस अथवा करंट के कारण।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,