बिलासपुर

गाँजा तस्करी :- जारी है ट्रेन से गांजे की तस्करी का कारोबार… 20 किलो गांजे के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जीआरपी एंटी क्राइम टीम ने एक बार फिर ट्रेन में चेकिंग के दौरान 3 आरोपियों को पकड़ा है जिनके कब्जे से 20 किलोग्राम अवैध गांजे को जब्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर जी आर पी एंटी क्राइम टीम द्वारा रेल्वे स्टेशन बिलासपुर के प्लेटफ़ॉर्म नं 04-05 में खड़ी ट्रेन टिटलागढ़ पैसे.में आरोपी राकेश पटेल पिता पूनाराम पटेल उम्र 24 वर्ष , पता ग्राम धीगाना,थाना रोहट ज़िला पाली राजस्थान, रामविलाश योगी पिता कन्हैया लाल योगी उम्र 39 वर्ष पता-ग्राम ओमेंदगंज थाना मीठापूर ज़िला बारा राजस्थान और सोनू योगी पिता कालूराम योगी उम्र 30वर्ष पता- ग्राम छतरपुरा थाना छबरा ज़िला बारा राजस्थान के पास से 1 ट्राली,1एयर बैग,1पिट्ठू बैग जिसके अंदर 20 किलो मादक पदार्थ (गांजा ) क़ीमत 200000रू चेकिंग के दौरान अवैध रूप से परिवहन करते पाया गया, जिन्हें कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही के लिए जी आर पी थाना बिलासपुर को सुपुर्द किया गया है। इस कार्यवाही में विशेष रूप से योगदान उ.नि. डी.एन.श्रीवास्तव ,प्रधान आर. संतोष छत्री , विश्वनाथ चक्रवर्ती आर.,लक्ष्मण गाईन, मन्नु प्रजापति, संतोष राठौर ,राजा दुबे, सौरभ नागवंशी, अभिषेक माँझी का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय...