सीपत

सीपत: ग्राम कुली में सरपंच-सचिव पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार….घर घुसकर लोहे के औजार से की गई थी मारपीट,

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना सीपत अंतर्गत ग्राम कुली में तालाब मछली पालन ठेका वितरण को लेकर हुई ग्राम सभा के दौरान हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि सरपंच और सचिव पर घर घुसकर हथियार से हमला कर दिया गया था। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया में लिया है।

ग़ौरतलब है कि ग्राम कुली के सरपंच बलराम प्रसाद वस्त्रकार ने थाना सीपत में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13 जुलाई को ग्राम सभा के दौरान आरोपी सरदार सिंह ने गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी दी थी फिर उसी दिन रात में सरदार सिंह और उसका साथी चंद्रमणि ठाकुर उर्फ मोना ने सरपंच के घर में जबरन घुसकर सरपंच, सचिव पर हमला कर दिया था।

जिसमें सचिव को गंभीर चोटें आई है। थाना सीपत पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(2), 331(6), 3(5) बीएनएस के तहत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया। जिसमें आरोपी चंद्रमणि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि सरदार सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है जिसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,