सीपत

सीपत पुलिस ने की छापेमारी: लुतरा नहर के पास जुआ फड़ से 08 आरोपी गिरफ्तार…नगदी और ताश बरामद

उदय सिंह

सीपत – थाना सीपत पुलिस ने ग्राम लुतरा नहर के पास जुआ फड़ पर छापेमारी कर 08 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई इस सुनियोजित कार्रवाई में पुलिस ने मौके से नकद 7,450 रुपये, 52 पत्तियों का ताश का पत्ता और 09 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम लुतरा के शेख सफर और ग्राम झलमला के शेख अफजल द्वारा नहर के पास जंगल की आड़ में जुआ खेलवाने का संगठित अपराध संचालित किया जा रहा था। दोनों आरोपी अन्य जुआरियों को इकट्ठा कर जुए की फड़ चला रहे थे। इस पर थाना सीपत पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर 08 आरोपियों को ताश के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में शेख सफर (लुतरा), शेख अफजल (झलमला), रवि बरानी (जबड़ापारा, सरकंडा), अमन साहू (तिफरा), विष्णु लोधी (मोपका), संदीप यादव (जबड़ापारा), दीपक साहू (जबड़ापारा), और रमेश आर्मो (लुतरा) शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 112 बीएनएस एवं छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत संगठित अपराध में मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी के नेतृत्व में सउनि भारत सिंह मरकाम, प्रधान आरक्षक जयपाल सिंह बंजारे, आरक्षक प्रकाश जगत, रामचंद्र उईके, लक्ष्मण चंद्रा, शरद साहू, ज्ञानेश्वर यादव, आकाश मिश्रा और नितिश कुमार की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,