सीपत

सीपत:- 12वी की छात्रा ने की आत्महत्या….मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर सवाल, परिवार और समाज में शोक की लहर

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत नवागांव मचखंडा में एक हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। 12वीं कक्षा की छात्रा 18 वर्षीय नीलम सूर्यवंशी ने गुरुवार की शाम अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नीलम सीता देवी स्कूल नवागांव की छात्रा थी। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था, माता-पिता मजदूरी के लिए बाहर गए थे। शाम लगभग 6 बजे स्कूल से लौटी सबसे छोटी बहन ने कमरे में नीलम को सीलिंग फैन से लटका पाया। यह दृश्य देख वह चीख पड़ी और पड़ोसियों को बुलाया गया। सूचना पर पिता बद्री प्रसाद सूर्यवंशी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीपत भेजा है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, हालांकि कारणों की जांच जारी है। यह घटना कई सवाल खड़े करती है क्या नीलम मानसिक दबाव में थी? क्या उसके साथ कोई सामाजिक या पारिवारिक समस्या थी? क्या स्कूल में किसी तरह का तनाव था? ये सभी पहलू जांच का हिस्सा हैं। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। स्कूल के शिक्षक और सहपाठी भी इस खबर से स्तब्ध हैं। किशोरावस्था में मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक मजबूती एक गंभीर विषय बन चुकी है, जिसे अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। समाज और शैक्षणिक संस्थानों को चाहिए कि समय रहते छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, संवाद कायम रखें और सहायता प्रदान करें ताकि इस तरह की घटनाएं रोकी जा सकें।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,