बिलासपुर

खुलेआम जमाई जा रही जुए की महफ़िल, पुलिस बेखबर, जलसों में क्यो नही हो रही कार्रवाई….महफ़िल का वीडियो हो रहा वायरल

डेस्क

बिलासपुर- जिले में लगातार जुए के फड़ से अपराधों के जन्म लेने के बाद भी खुल्लेआम नाल वसूलकर जुआड़ियों के लिये फड़ की महफ़िल सजाई जा रही है। पूर्व में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जुआ खेलवाते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार कर एक चर्चित आरोपी पर जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही कर छोड़ दिया था। जिसके बाद से उक्त व्यक्ति द्वारा कुछ दिन जुआ को बंद कर पुलिस को गुमराह किया गया और दोबारा ग्राम जलसों में फिर से जुआ का फड़ लगवाया जा रहा है। कोनी थाना को सूचना प्राप्त होने पर भी कार्यवाही नही करने की वजह से ग्रामीणों को जुआ में ब्याज पर रकम देकर सूदखोरी भी की जा रही है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जुए का फड़ लगवाने वालो के पुलिस विभाग में कई मुखबिर है जिनके चलते पुलिस जब रेड मारने के लिये निकलती है तो फड़दारो के द्वारा जुआ को उठवा दिया जाता है।
सोशल साइट्स पर वायरल इस वीडियो से यह साफ तौर पर कहा जा सकता है की इन्हें किसी का डर नही है।

वायरल वीडियो के बाद अब देखना होगा के पुलिस क्या और कब कार्यवाही करने में सफल होती है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द...