सीपत

सीपत : फिर एक सरपंच से गाली-गलौच और मारपीट की घटना…पुलिस ने आरोपियों पर दर्ज किया मामला

उदय सिंह

बिलासपुर – सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम कौंवाताल में निर्माणाधीन सुसाईटी में कार्य कर रहे मजदूरों और सरपंच के साथ गाली-गलौच व मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है। मामले में पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना सीपत पुलिस ने छहुरा यादव एवं उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 115(2), 296, 3(5), 351(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी हरिश्चंद्र साहू, निवासी ग्राम सागर, थाना सकरी, राजमिस्त्री का कार्य करता है। वह अपने मामा बसंत साहू, जो ग्राम कौंवाताल के सरपंच हैं, के बुलावे पर 14 जुलाई से गांव में निर्माण कार्य में लगा हुआ था। उनके साथ अजय केंवट, हीरादास वैष्णव, जानकी बाई सिदार और सविता केंवट भी काम कर रहे थे। 21 जुलाई को सुबह करीब 9 बजे सभी मजदूर पंचायत भवन के सामने निर्माणाधीन सुसाईटी में दीवार की छबाई का कार्य कर रहे थे। तभी दोपहर लगभग 12 बजे छहुरा यादव अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा और सरपंच बसंत साहू के लिए अभद्र और अश्लील गालियां देने लगा। आरोप है कि छहुरा ने मजदूरों को काम बंद करने की धमकी दी और विरोध करने पर हरिश्चंद्र साहू को एल्युमिनियम की पट्टी से पीटना शुरू कर दिया, जिससे उसे बाएं पैर की जांघ और दाहिने कनपटी पर चोटें आईं। इतना ही नहीं, छहुरा यादव और उसके साथी ने अजय केंवट, प्रताप कुमार केंवट और सरपंच बसंत साहू के साथ भी हाथापाई की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। मारपीट के दौरान हरिश्चंद्र का मोबाइल भी गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद सरपंच बसंत साहू, प्रार्थी हरिश्चंद्र साहू के साथ थाना सीपत जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,