सीपत

सीपत: राशन दुकान का टूटा ताला…अज्ञात चोरों ने शक्कर, नमक और चावल सहित 80 हजार का सामान किया पार,

उदय सिंह

सीपत – थाना क्षेत्र के ग्राम नवागांव स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान में बीते दिनों चोरी की वारदात हो गई। दुकान में पदस्थ सेल्समेन सूरज कुमार विश्वकर्मा द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, अज्ञात चोरों ने दुकान के ताले व गोदाम के दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर घुसकर बड़ी मात्रा में राशन सामग्री चोरी कर ली। प्रार्थी सूरज कुमार ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम पंचायत द्वारा 4 जून 2025 से उचित मूल्य की दुकान का संचालन कर रहा है। 18 जुलाई की शाम करीब 7 बजे वह रोज़ की तरह राशन वितरण कर दुकान बंद कर घर चला गया था। अगले दिन सुबह 7:30 बजे जब दुकान खोलने पहुंचा, तो देखा कि दुकान के सटर का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो गोदाम के दोनों कमरों के लोहे के दरवाजे की कुंडी भी टूटी हुई थी। चेक करने पर पता चला कि गोदाम से 36 कट्टी चावल, 5 कट्टी व 21 किलो शक्कर, और 1 बोरी नमक चोरी हो गया है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत 79,774 रुपए बताई जा रही है। घटना की जानकारी सरपंच भागवत प्रसाद मरकाम व सचिव छोटे लाल साहू को दी गई, जिसके बाद उन्होंने पंच जलेश्वर साहू के साथ मिलकर थाना सीपत पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(a)-BNS व 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...