जांजगीर चाँपा

दुकान में टिन काटकर चोरी करने वाले 2 चोर गिरफ्तार…चोरी का सामान खरीदने वाला भी चढ़ा हत्थे,

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – रात के अंधेरे का फायदा उठाकर दुकान में सेंधमारी कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को मुलमुला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले दो चोर सहित एक खरीदार को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार नरियरा निवासी मुकेश कुमार ने मुलमुला थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 20.07.25 की रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा ठेला दुकान के टीन के दरवाजा को तोड़कर ठेला अंदर से फ्रिज, ब्यूटूथ वाला एम्पली सहित दुकान में रखा गुटखा पाऊच, सिगरेट और चिल्हर पैसा करीब 500/रूपये कुल जुमला रकम करीब 20,000 कीमती सामान को अज्ञात चोरी कर ले गए है।

मामले में मुलमुला पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कि जहा मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी भोला डहरिया, लल्लू केंवट को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ किया। जिसमे पकरिया झूलन निवासी भोला डहरिया,बनाहिल निवासी लल्लू केंवट ने बताया कि 21 जुलाई की रात करीब एक बजे प्रार्थी के दुकान का टीन काटकर अंदर घुसे फिर 20 हजार रुपए कीमती सामान कि चोरी कर पकरिया झूलन निवासी छोटे लाल यादव को बेच दिया। इधर मामले में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के समान को बरामद कर उन्हे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द...