कोटा

कोटा – बेलगहना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसे…4 लोगों की दर्दनाक मौत, एक हादसे में ट्रेलर घाटी में पलटी तो दूसरी में बाइक सवार पेड़ से टकराए,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के कोटा और बेलगहना क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल चार लोगों की मौत हो गई। दोनों घटनाओं के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहली घटना केंदा घाटी की है, जहाँ मंगलवार सुबह एक कोयला लोड ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त होकर घाटी में जा गिरा। मिली जानकारी के अनुसार ट्रेलर क्रमांक सीजी 04 पीजे 3515 शहडोल उमरिया से कोयला लोड कर रायपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान केंदा घाटी से नीचे उतरते समय चालक का नियंत्रण वाहन पर से हट गया और ट्रेलर पलटकर गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे में ट्रेलर चालक प्रकाश महरा 28 वर्ष, निवासी धनपुरी जिला शहडोल, गंभीर रूप से घायल हो गया था। केंदा चौकी पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेलर में एक अन्य व्यक्ति भी सवार था। पुलिस ने कोयला हटाकर देखा तो एक युवक दबा मिला, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया, जहाँ उसकी भी मौत हो गई। मृतक की पहचान हेल्पर उमेश विश्वकर्मा 25 वर्ष, निवासी धनपुरी शहडोल, के रूप में हुई। हादसे के पीछे जर्जर सड़क और खस्ताहाल घाटी मार्ग को मुख्य वजह बताया जा रहा है। वहीं दूसरी घटना कोटा थाना क्षेत्र के तेली मोड़ के पास सोमवार रात करीब 9 बजे हुई।

पुलिस के अनुसार दो युवक एक ही बाइक पर सवार होकर ग्राम पीपरतराई से कोटा की ओर जा रहे थे। तेली मोड़ के अंधे मोड़ पर बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सीधे एक पेड़ से जा टकराई। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को कोटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान प्रकाश लहरे 21 वर्ष निवासी गाड़ापारा थाना लालपुर लोरमी, तथा आयुष अनंत 16 वर्ष, निवासी पीपरतराई, के रूप में हुई। दोनों के सिर में गंभीर चोट आई थी। कोटा पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों हादसों की जांच जारी है और वास्तविक कारणों का पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

error: Content is protected !!
Letest
संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर...