पचपेड़ी

पचपेड़ी पुलिस की कार्यवाही: जुआ खेलते 5 गिरफ्तार, 4 फरार आरोपी भी चिह्नित…मौके से नगदी, 6 बाइक जब्त

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना पचपेड़ी पुलिस ने गुरुवार को विद्याडीह टांगर में जुआ खेलते पांच आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 52 पत्ती ताश, 16,100 रुपये नकद और 6 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 3 लाख रुपये आंकी गई है। घटना में कुल 9 लोगों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा और एसडीओपी मस्तूरी लाल चंद मोहले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर यह कार्यवाही की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने विद्याडीह टांगर में घेराबंदी कर रेड डाली। मौके से पकड़े गए आरोपियों में (1) तीज राम सांडे पिता केजाऊ राम उम्र 51 वर्ष साकिन ठाकुर देवा चौकी मल्हार (2) गुलशन बघेल पिता गुहिरा बघेल उम्र 27 सरगांव थाना मस्तूरी (3) जगबंधु पटेल पिता जोगीराम पटेल उम्र 48 वर्ष ग्राम केवटाडीह थाना पचपेडी( 4) उत्तम सिंह ठाकुर पिता भान सिंह ठाकुर उम्र 58 वर्ष ग्राम नेवारी चौकी मल्हार (5) अजय थवाईत पिता राधेश्याम उम्र 48 वर्ष ग्राम जोधरा थाना पचपेडी शामिल हैं। घटनास्थल से फरार चार अन्य आरोपियों को भी चिन्हित कर प्रकरण में शामिल किया गया है। पुलिस द्वारा सभी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी श्रवण कुमार के साथ प्रधान आरक्षक किशोर वानी, हरेंद्र खुटे, आरक्षक गजपाल जांगड़े, प्रशांत महिलांगे, अरुण लहरे, ज्ञान भारद्वाज, रघुनाथ रेडी, नरसिंह राज, लक्ष्मण देवांगन और अजीत कांत का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: "67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे", निष्पक्... मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ... इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी बिलासपुर:- करेले के ढेर से निकला मौत का फन! बाजार में खरीदारी कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, मची अफरा-...