रायगढ़

होंडा सिटी कार की चोरी करने वाले 3 में से 1 आरोपी गिरफ्तार…कब्जे से वाहन बरामद, 2 की तलाश जारी

रमेश राजपूत

रायगढ़ – चैतन्य नगर क्षेत्र से चोरी हुई होंडा सिटी कार को रायगढ़ पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि वारदात में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 7 मार्च 2026 को मोहम्मद मुनीर मसूरी 46 वर्ष निवासी गंगा नर्सिंग होम के पास रायगढ़ ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मेसर्स जिंदल पावर लिमिटेड की होंडा सिटी कार क्रमांक CG 04 H 3690 रिपेयरिंग के लिए उनके गैरेज में आई थी। मरम्मत के बाद 6 मार्च की दोपहर कार को चैतन्य नगर कॉलोनी के सामने खाली स्थान पर खड़ा किया गया था। उसी रात करीब 8:30 बजे जब कार लेने पहुंचे तो वाहन वहां से गायब मिला। अज्ञात व्यक्ति द्वारा कार चोरी किए जाने पर कोतवाली थाना में अपराध क्रमांक 106/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल जांच शुरू की। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और मुखबिरों से जानकारी जुटाई गई। जांच के दौरान तीन युवकों के वाहन चोरी में शामिल होने की जानकारी मिली।
पुलिस ने संदेह के आधार पर आकाश यादव 19 वर्ष निवासी इंदिरानगर देवारपारा रायगढ़ को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों आजाद अली उर्फ बहादूर और सोनू खान के साथ मिलकर कार चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपी के मेमोरेण्डम के आधार पर चोरी की गई होंडा सिटी कार कीमती करीब दो लाख रुपये बरामद कर ली गई। पुलिस ने आरोपी आकाश यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं मामले में बीएनएस की धारा 3(5) भी जोड़ी गई है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। इस कार्रवाई में कोतवाली थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: "67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे", निष्पक्... मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ... इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी बिलासपुर:- करेले के ढेर से निकला मौत का फन! बाजार में खरीदारी कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, मची अफरा-...