बिलासपुर

अवैध रूप से खनिज परिवहन और उत्खनन का मामला… हाईवा, ट्रेक्टर, माजदा सहित 6 वाहन जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार एवं उप संचालक खनिज के मार्गदर्शन मे जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। खनिज अमला बिलासपुर द्वारा आज चकरभाटा, सिरगिट्टी, मस्तूरी, जयरामनगर, पिरय्या क्षेत्र का निरीक्षण किया गया।

जहाँ सिरगट्टी क्षेत्र मे बिना वैध अभिवहन पास के परिवहन कर रहे रेत लोड 02 हाइवा वाहन, गिट्टी डस्ट लोड 01 हाइवा वाहन एवं इट लोड 01 ट्रेक्टर वाहन को जप्त किया गया। मस्तूरी क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन 01 हाइवा वाहन एंव पिरय्या क्षेत्र से खनिज मिट्टी इट का परिवहन करते 01 माजदा वाहन को जप्त किया गया है।

अवैध परिवहन करते पाये गए वाहनों को पुलिस थाना सिरगिट्टी एंव जाँच चौकी लावर की अभिरक्षा मे रखा गया है।खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...