सीपत

NTPC सीपत:- हादसे में घायल दूसरे श्रमिक युवक की भी हुई मौत…अपोलो हॉस्पिटल में चल रहा था उपचार

उदय सिंह

बिलासपुर – एनटीपीसी सीपत में बुधवार को हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल दूसरे श्रमिक युवक की भी मौत हो गई है। ग़ौरतलब है कि बुधवार को एनटीपीसी के यूनिट 5 में ओवर ऑयलिंग के दौरान लोहे का प्लेटफॉर्म गिरने से बड़ा हादसा हुआ था, हादसे में कुल 5 श्रमिक इसकी चपेट में आये थे,

जिनमे 3 श्रमिकों संत कुमार, मनीष वर्मा और प्रिंस वर्मा को एनटीपीसी के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहाँ से उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया, वही गंभीर रूप से घायल श्याम साहू और राम प्रताप कंवर को बिलासपुर रिफर किया गया था लेकिन श्याम साहू की मौत रास्ते मे हो गई थी वही राम प्रताप को अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहाँ उसने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया था जिन्होंने उचित मुआवजा और नौकरी की मांग की थी,

जिस पर प्रबंधन की ओर से बैठक में 5- 5 लाख रुपए प्रबंधन और ठेकेदार के द्वारा कुल 10 लाख मुआवजा, मृतक की पत्नी को संविदा नौकरी और घायलों को उपचार का पूरा खर्च देने की घोषणा की गई है। फ़िलहाल इस दर्दनाक हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनो श्रमिकों की मौत हो गई है,

जिससे एनटीपीसी प्रबंधन पर सुरक्षा मानकों के सुनिश्चितता को लेकर सवाल खड़े हो रहे है, जिसकी जांच आवश्यक है।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,