सीपत

सीपत: दामोदर ज्वेलर्स चोरी कांड का फरार आरोपी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार… 34.50 लाख की चोरी में शामिल था आरोपी

उदय सिंह

बिलासपुर – सीपत थाना क्षेत्र स्थित दामोदर ज्वेलर्स में हुए बहुचर्चित चोरी कांड के एक फरार आरोपी को पुलिस ने मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राम लल्लू उर्फ लल्लू 25 वर्ष निवासी लामीदह थाना सरई, जिला सिंगरौली (म.प्र.) को पुलिस ने पकड़कर सीपत लाया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि 15-16 जुलाई 2024 की रात अज्ञात चोरों ने दामोदर ज्वेलर्स का ताला पत्थर से तोड़कर और शटर को लोहे की रॉड से उठाकर दुकान में प्रवेश किया था। आरोपियों ने सोने-चांदी के जेवर और नगद रकम समेत कुल 34,50,000 रुपये की चोरी की थी। इस मामले में पुलिस ने पहले ही आठ आरोपियों लालमन उर्फ बडका बसोर, रामधीन बसोर, सियाराम बसोर, लालजी उर्फ किनका बसोर, राजेन्द्र गुप्ता उर्फ गुड्डा बनिया, मनीष सोनी उर्फ सुशांत, अमित सिंह और विजय कुमार बसोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। तीन आरोपी अभी भी फरार थे, जिनकी तलाश जारी थी। इसी क्रम में सटीक सूचना और अथक प्रयासों के बाद पुलिस ने आरोपी राम लल्लू को सिंगरौली से पकड़ा। पूछताछ में उसने चोरी में शामिल होना और घटना के दिन सब्बल व पेचकस खरीदकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, सउनि कमल फूल साहू, प्रधान आरक्षक प्रफुल्ल सिंह और आरक्षक आकाश मिश्रा की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,