बिलासपुर

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी विवेक पांडेय लाइन अटैच, एएसआई गजेंद्र शर्मा सस्पेंड… हत्या मामले में हुई कार्रवाई,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में चाकू से गोदकर हुई हत्या के मामले में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रजनेश सिंह ने लापरवाही बरतने के आरोप में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक पांडेय को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है और एएसआई गजेंद्र शर्मा को सस्पेंड कर दिया गया है। थाना प्रभारी की जगह देवेश सिंह राठौर को सिटी कोतवाली थाने का प्रभार सौंपा गया है।

गौरतलब है कि बीती शाम शनिचरी मोड़ के पास आरोपी गणेश रजक ने दीपक साहू पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक दीपक साहू ने 5 अगस्त 2025 को एएसआई गजेंद्र शर्मा से आरोपी गणेश रजक के खिलाफ बेल्ट से मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बावजूद पुलिस द्वारा आरोपी पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि पुलिस की इस उदासीनता से आरोपी के हौसले बुलंद हो गए और उसने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दे दिया। घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने इसे पुलिस की कार्यशैली में लापरवाही का स्पष्ट उदाहरण मानते हुए कार्रवाई की।

एसएसपी ने कहा कि अपराध नियंत्रण और पीड़ितों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है, ऐसे मामलों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि शिकायत मिलने पर तुरंत आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें, अन्यथा जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कठोर विभागीय कदम उठाए जाएंगे। हत्या के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है।

पुलिस ने आरोपी गणेश रजक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है। वहीं, स्थानीय लोग पुलिस से अधिक सतर्कता और समय पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...