जांजगीर चाँपा

अंडा सब्जी नही बनाने पर पत्नी की ईंट मारकर हत्या.. शव को दफनाया नदी में….तफ़्तीश में जुटी पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी पति को

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के चांपा थाना क्षेत्र के हथनेवरा गांव के करीब हसदेव नदी के रेत मे दबी महिला की लाश मिलने के मामले मे पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है आरोपी ने पत्नी की हत्या महज अंडा नहीं बनाने के विवाद पर ईंट से मारकर कर दी। हत्या करने के बाद वह भाग गया फिर लौटा तो शव को हसदेव नदी की रेत में दबा दिया और बच्ची को लेकर रिश्तेदार के घर गया और वहीं उसने बच्ची को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने खोजबीन के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

इस संबंध मे एसडीओपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि बम्हनीडीह महामाई चौक निवासी युवक तरूण पटेल करीब सात- आठ साल पहले कमाने खाने के लिए जम्मू कश्मीर गया था। वहां उसकी मुलाकात बिलासपुर की पूजा वर्मा से हुई थी। दोनों में प्रेम संबंध हो गया। दोनों ने वहां के मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया। इन दोनों की ढ़ाई साल की एक बेटी भी है।

वे लोग वहीं रहने लगे थे, लेकिन कोरोना के कारण लॉकडाउन में काम नहीं मिलने पर वह अपनी पत्नी पूजा और बेटी को लेकर लौट आया और हथनेवरा में नदी किनारे झोपड़ी बनाकर रहने लगा। पुलिस के अनुसार हथनेवरा के कोटवार ने नदी की रेत में महिला की लाश होने की सूचना दी। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को निकलवाया। शव को देखकर आसपास के रहने वालों ने उसकी पहचान पूजा वर्मा के रूप में की। पुलिस ने उसके घर का मुआयना किया तो घर में उसका पति नहीं मिला। खोजबीन के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

error: Content is protected !!
Letest
अनोखा शराब तस्कर! R15 स्पोर्ट्स बाइक पर महुआ शराब की तस्करी, मस्तूरी पुलिस का शिकंजा; 33 लीटर कच्ची ... मोबाइल हैक कर 98 हजार की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित, भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब...