रतनपुर

रतनपुर: घर वाले सोते रहे और छत के रास्ते चोर घुसे अंदर… 97 हजार के जेवर-नकदी और दस्तावेज पार,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – ग्राम करैहापारा निवासी राम अवतार सूर्यवंशी के घर में अज्ञात चोरों ने बीती रात धावा बोलकर करीब 97 हजार रुपये के जेवर, मोबाइल और महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर लिए। घटना 15 अगस्त की रात करीब 12.30 बजे की है, जब घर के सभी सदस्य सो रहे थे।

सुबह करीब 4.30 बजे जागने पर चोरी का पता चला। चोर छत के रास्ते घर में घुसे और पेटी व अटैची का ताला तोड़कर 2 नग सोने की माला, 4 नग कान के टॉप्स, एक जोड़ी चांदी की पैर पट्टी, चांदी का अठन्नी, सोने की नथनी, 5 नग फुल्ली, 4 नग चांदी की बिछिया, 2 जोड़ी चांदी की सांटी समेत कई आभूषण ले गए। इसके अलावा रमीना सूर्यवंशी के शैक्षणिक दस्तावेज, एसबीआई और पंजाब नेशनल बैंक के खाता दस्तावेज, एफडी रसीद, पासबुक, एसबीआई का एटीएम कार्ड भी चोरी हुआ।

मोबाइल फोन में मोटोरोला जी13, श्याओमी रेडमी 9आई और रियलमी सी35 के साथ उनमें लगे जियो और एयरटेल सिम भी ले गए। चोरी के बाद चोर पेटी को छत पर और एक लोहे का प्लास मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,