तखतपुर

तखतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई….गौमांस के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार,

टेकचंद कारड़ा

तखतपुर – थाना पुलिस को सूचना मिली कि वार्ड क्रमांक 5 मिशन कंपाउंड में कुछ लोग अपने घर में गौमांस रखे हुए हैं। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी स्टाफ़ के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान वहां रह रहे दो व्यक्तियों संजय खेस और साउल मसीह के कब्जे से कटे हुए कृषक पशु का मांस बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर तखतपुर थाने लाया गया। उनके विरुद्ध धारा 299, 3(5) BNS एवं कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 5, 10 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को कल न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा।

घटनास्थल का निरीक्षण FSL और वेटरनरी टीम द्वारा कराया गया, जिसमें विधिवत जांच कर मांस की जप्ती की गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस पूरे मामले में कड़ाई से एंड-टू-एंड विवेचना की जाएगी, ताकि आरोपियों को कानून के तहत कठोर सजा दिलाई जा सके। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसे मामलों की सूचना तत्काल दें, ताकि समाज में सौहार्द और कानून व्यवस्था बनी रहे।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प... बुजुर्ग महिला की 1.90 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोपी को राहत नहीं...एफआईआर के बाद से चल रहा फरार, माम... बिलासपुर:- यात्री ट्रेनों में चोरी की वारदातों का खुलासा... अंतराज्यीय महिला चोर गिरोह की चार महिलाए... अवैध रेत उत्खनन का विरोध करने पर महिला संगठन की पदाधिकारियों से मारपीट.. सरपंच पति समेत कई पर मामला ... जीपीएम: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़...6 आरोपी गिरफ्तार, 38 तोला सोना,1.5 किलो चांदी और स्कार्... कोटा: चरित्र शंका में युवक की पत्थर से कुचलकर हुई थी हत्या... चार आरोपी गिरफ्तार, बिलासपुर: सिरगिट्टी पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप, दो मासूम बच्चियों से दुष्कर्म मामले में लाप...