बिलासपुर

बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव… मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

रमेश राजपूत

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रही बिजली दरों के विरोध में प्रदेश स्तरीय आह्वान पर जिला शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी बिलासपुर द्वारा भी बुधवार को तिफरा स्थित बिजली कार्यालय का घेराव किया।

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बिजली दरों में की गई वृद्धि को वापस लेने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के नाम अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश में पिछले दो-तीन वर्षों से लगातार बिजली की दरों में वृद्धि की जा रही है, जिससे आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।

घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को बढ़े हुए बिलों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार ने गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को राहत देने के बजाय बिजली की कीमतों में बढ़ोतरी कर उनकी परेशानी बढ़ा दी है। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि वर्तमान समय में किसान खेती किसानी सहित अन्य कृषि कार्यों की तैयारी कर रहे हैं, ऐसे में डीजल और अन्य खर्चों में वृद्धि के साथ बिजली दरों का बढ़ना किसानों और आम जनता के लिए चिंता का विषय है

। उन्होंने मांग की कि बिजली दरों में की गई वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाए और उपभोक्ताओं को राहत दी जाए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बिजली विभाग के कार्यालय का घेराव किया। इसके बाद बिजली विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर आम जनता की समस्याओं से अवगत कराया गया।

इस दौरान जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा और जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि बिजली दरों में बढ़ोतरी वापस नहीं ली गई तो आने वाले दिनों में जनहित के मुद्दे को लेकर आंदोलन और तेज किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
कोयला कारोबारी से 30 लाख की कथित धोखाधड़ी... सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज सिम्स में 28 वर्षीय युवक की जटिल हिप सर्जरी सफल.... आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क मिली सुविधा डीमैट खाते से 44.35 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी....अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज घर के आंगन में फंदे पर झूलता मिला युवक का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप, मौत की गुत्थी सुलझाने मे... सीपत :- पुलिस के नाम पर धमकी देकर 45 हजार रुपये की अवैध वसूली... आरोपी गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- सड़क बनी तालाब, गड्ढों में डाला जाल……मछली पकड़कर कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध प्रदर... बिलासपुर - नाले में अर्धनग्न महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस मासूम से दुष्कर्म केस में 2 नाबालिग दोषियों को मिली सजा... उत्कृष्ट विवेचना को मिलेगा सम्मान, 'मन की बात' में गूंजा था मल्हार, आज बदहाल सड़कें और गहरे गड्ढे विकास की हकीकत कर रहे बयां, बरसात में... बेखौफ चोरों की पुलिस को खुली चुनौती... बैंक की दीवार तोड़ी, एटीएम फोड़ा, CCTV से भी की छेड़छाड़