तखतपुर

तखतपुर:- घोंघा नदी में बहे तीनों मासूमों के शव बरामद, अंततः तलाश हुई पूरी, समडील से लेकर पूरे क्षेत्र तक छाया मातम

टेकचंद कारड़ा

बिलासपुर -तखतपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत समडील में घोंघा नदी में बह गए तीनों मासूम बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं। स्कूल से छुट्टी के बाद शॉर्टकट रास्ते से नदी पार कर घर लौट रहे बच्चों के अचानक तेज बहाव की चपेट में आने से यह दर्दनाक हादसा हुआ था। कल शाम से एसडीआरएफ की टीम लगातार नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही थी। एक बच्चे का शव कल ही बरामद हो गया था, जबकि आज सुबह दो अन्य बच्चों के शव भी खोज लिए गए। तीनों शव मिलने के साथ ही तलाश अभियान पूरा हो गया, लेकिन इस हादसे ने पूरे गांव और क्षेत्र को गहरे सदमे में डाल दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम समडील निवासी 7 वर्षीय अनमोल जायसवाल पिता भुवनेश्वर जायसवाल, 9 वर्षीय सिद्धि जायसवाल पिता भुवनेश्वर जायसवाल और 8 वर्षीय रिद्धि जायसवाल पिता विजय जायसवाल स्कूल से छुट्टी के बाद अपने घर लौट रहे थे। बताया गया कि बच्चे सामान्य रास्ते के बजाय शॉर्टकट रास्ते से घोंघा नदी पार कर रहे थे। इसी दौरान नदी का बहाव अचानक तेज हो गया और तीनों मासूम पानी की चपेट में आकर बह गए। हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल बच्चों की तलाश शुरू की और पुलिस को घटना की सूचना दी। प्रशासन ने एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया, जिसके बाद नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। टीम ने कल शाम से लगातार बच्चों की तलाश की। कठिन परिस्थितियों के बावजूद जवानों ने रातभर अभियान जारी रखा।

सर्च ऑपरेशन के दौरान एक बच्चे का शव कल बरामद किया गया था। इसके बाद दो अन्य बच्चों की तलाश के लिए अभियान जारी रखा गया। आज सुबह एसडीआरएफ की टीम ने नदी में तलाश करते हुए दोनों लापता बच्चों के शव भी बरामद कर लिए। तीनों मासूमों के शव मिलने के बाद परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे एक ही परिवार के दो भाइयों के बच्चे थे। अनमोल जायसवाल केजी-2, जबकि सिद्धि और रिद्धि कक्षा तीसरी में पढ़ती थीं। स्कूल से घर लौटते समय हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। एक साथ तीन मासूमों की मौत की खबर से समडील गांव में मातम पसरा हुआ है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव का हर व्यक्ति इस घटना से स्तब्ध है। ग्रामीणों के बीच भी गहरा शोक है। घोंघा नदी में तीन बच्चों के बहने और फिर उनकी मौत की इस दर्दनाक घटना ने पूरे तखतपुर क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। अंततः तीनों बच्चों की तलाश तो पूरी हो गई, लेकिन उनके परिवारों और पूरे क्षेत्र के लिए यह हादसा कभी न भूल पाने वाला दर्द बन गया है।

error: Content is protected !!
Letest
लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क... लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल... सुबह का सफर बना जिंदगी का आखिरी सफर! तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या, बिलासपुर:- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, यूएस मार्केट में ट्रेडिंग का झांसा... SECL के रिटायर्ड डिप्टी GM स... रातभर ड्यूटी के बाद सुबह मिली मौत की खबर! कुरेली सब-स्टेशन में करंट लगने से ऑपरेटर अमन साहू की दर्दन... सीपत की महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर अश्लील गाली-गलौज... CM हेल्पलाइन में शिकायत करने वाले ने ह... बिलासपुर: वाजपेयी चेम्बर के ग्राउंड फ्लोर में भीषण आग, धुएं और लपटों से मची अफरा-तफरी, सामान जलकर खा...