सीपत

ग्राम पंचायत बरेली में सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन, कांग्रेस नेता अरविंद लहरिया रहे शामिल

उदय सिंह

मस्तूरी – विधानसभा क्षेत्र मस्तूरी के ग्राम पंचायत बरेली में सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। विधायक दिलीप लहरिया की अनुशंसा पर लगभग 5 लाख रुपये की लागत से सूबे वस्त्रकर के घर से सुरेंश यादव के घर तक सड़क का निर्माण किया जाएगा।

भूमि पूजन कार्यक्रम में विशेष रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश संयोजक अरविंद लहरिया शामिल हुए। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बरेली के सरपंच रामखीलावन ठाकुर, उप सरपंच कैलाश यादव, पूर्व सरपंच शीतल सिदार, सरपंच कौवाताल बसंत साहू, वीरेंद्र सूर्या, गौतम खरे, राजा अली, राजेश केवट, उमेश चंद्र केवट,

जन्मजय पटेल, कलेश्वर यादव, जनक केवट, संजय केवट, विनोद रजक,भागवत प्रसाद रजक, महेश केवट, दिलहरण ठाकुर, कौशल यादव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

ग्रामवासियों ने बताया कि इस सड़क के बन जाने से आवाजाही सुगम होगी और बरसात के दिनों में होने वाली परेशानी से भी राहत मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक एवं कांग्रेस संगठन के प्रति आभार जताया।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,