निगमबिलासपुर

मेयर ने वाटर हार्वेस्टिंग के कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा,वाटर हार्वेस्टिंग के जमा रुपए लौटाएं

डेस्क

मेयर किशोर राय ने सोमवार को निगम के सभी जोन अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने जिन घरों में वाटर हार्वेस्टिंग के निर्माण हो गया है उनका जमा रुपए जल्द से जल्द रिलीज करने के निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने वाटर हार्वेस्टिंग के कार्यों में तेजी लाने की बात कही।
मेयर ने वाटर हार्वेस्टिंग को लेकर सभी जोन की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने प्रस्तावित वाटर हार्वेस्टिंग के कार्य और पूर्ण और प्रगतिरत कार्यों की जानकारी ली। इसी तरह अब तक कितने निर्माण कार्य के जोन वाइज टेंडर लगने की जानकारी ली। अधिकारियों ने सभी जोन के टेंडर लग जाने और अन्य टेंडर प्रक्रियाधीन होने की जानकारी दी। मेयर श्री राय ने प्रगतिरत कार्यों को जल्द पूर्ण करने और प्रस्तावित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। मेयर श्री राय ने कहा बरसात शुरू हो गई है। बरसात के पानी को वाटर हार्वेस्टिंग के माध्यम से ही ग्राउंड वाटर के लिए संरक्षित किया जा सकता है। इसलिए ऐसे महत्वपूर्ण कार्यों में गंभीरता और तेजी से कार्य करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि निगम के सभी स्कूल, भवन, कार्यालय और सामुदायिक भवनों में निश्चित तौर पर आने वाले कुछ ही दिनों में वाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण पूर्ण होना चाहिए। इसके बाद वाटर हार्वेस्टिंग के जमा रुपए को लौटाने संबंधित बातों पर मेयर श्री राय ने चर्चा की। इस दौरान उन्होंने जमा रुपए को लेने के लिए नागरिकों द्वारा कार्यालय के चक्कर लगाने की शिकायत मिलने की बात कही। इस पर श्री राय ने ऐसे उपभोक्ता जिनके घरों में वाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण स्वयं के द्वारा कराया गया है उन्हें जल्द ही जमा रकम वापस करने के निर्देश दिए।
बैठक में मेयर श्री राय ने आने वाले समय में जल संकट से निबटने वाटर हार्वेस्टिंग की उपयोगिता पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने वाटर हार्वेस्टिंग के कार्य में कोताही बरतने पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही प्रस्तावित करने की बात कही।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...