बिलासपुर

न्यायधानी में हाई प्रोफाइल होता जा रहा क्राईम का ग्राफ…..हत्या कर चलती कार से सड़क पर फेंकी गई लाश, मृतक की नही हो पाई है शिनाख्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – न्यायधानी में दिन ब दिन बढ़ते आपराधिक घटनाओं ने जिले की छवि को ही प्रभावित कर दिया है, जहाँ रोजाना बड़े बड़े अपराध प्रायोजित तरीके से अंजाम दिए जा रहे है, पुलिस प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद अपराधी अपनी मनमर्जी कर रहे है, जिन्हें शायद कानून का खौफ ही नही है, बड़े ही निडरता से कोई भी बड़ी घटना को अंजाम दिया जा रहा है, जिससे न्यायधानी की जनता की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे है वही एक भय का माहौल भी बनता जा रहा है। मंगलवार को ऐसे ही एक हाई प्रोफाइल क्राइम की घटना फिर सामने आई है।

जिसमें बिलासपुर रायपुर हाइवे पर सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत गुम्बर पेट्रोल पंप के पास एक चलती कार से एक युवक के शव को दोपहर सड़क पर फेंका गया है, जिसकी उम्र लगभग 25- 30 वर्ष के करीब है, जैसे सड़क पर युवक की लाश फेंकी गई, मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, मौके में पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद सिम्स मरच्यूरी भेज दिया है, वही उसकी शिनाख्त के प्रयास में जुट गई है, इसके साथ ही पुलिस सरगर्मी से उस कार की तलाश भी कर रही है। फ़िलहाल युवक की शिनाख्त के लिए तमाम कोशिशें की जा रही है जिसके बाद ही इस मामले से पर्दा उठ पायेगा।

error: Content is protected !!
Letest
तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत...दो युवक घायल, तिफरा क्षेत्र में फिर ... मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए... संदिग्ध मौत के बाद एक भाई ने उठाए सवाल, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई के नाम पर डराकर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप...तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, नकली सोने की माला दिखाकर 3 लाख की ठगी...जनरल स्टोर संचालक फंसा शातिरों के जाल में, चखना दुकान के बाहर से ब्रेजा कार की चोरी....नींद में सोया था मालिक, चोर चाबी निकालकर ले गया कार जुआ खेलते पकड़े गए आरक्षक को एसपी ने किया सस्पेंड...अनुशासनहीनता पर एक्शन, चरित्र शंका में हैवानियत... आधी रात पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश, आरोपी पति फरार हथौड़ी से वार कर उतारा था पत्नी को मौत के घाट... हत्या के मामले में पति गिरफ्तार फर्जी शराब केस में फंसाने का खेल...मस्तूरी थाने के 4 आरक्षकों पर एक लाख रुपये वसूली का आरोप, एसपी से... 20 लाख की फिरौती मांगने वाले अपहरण गिरोह का पर्दाफाश... तीन राज्यों से जुड़े आरोपियों तक पहुंची पुलि...