रतनपुर

रतनपुर के प्राचीन शिव मंदिर से शिवलिंग और जलहरि गायब….मलबे में बदल गया धरोहर, नगर में आक्रोश

जुगनू तंबोली

रतनपुर – शहर के ऐतिहासिक बिकमा तालाब परिसर में स्थित एक प्राचीन मंदिर से शिवलिंग और जलहरि रहस्यमय ढंग से गायब हो जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, रामटेकरी पहाड़ी के नीचे 56 एकड़ क्षेत्र में फैले इस तालाब के चारों ओर कई प्राचीन मंदिर और मठ स्थित हैं, जहां श्रद्धालु नियमित पूजा-अर्चना करते हैं। इन्हीं मंदिरों में से एक जीर्ण-शीर्ण मंदिर में चमकदार चिकने काले पत्थर से निर्मित शिवलिंग और जलहरि स्थापित थे।

बीते दिनों शहर के एक चावल व्यवसायी की बहन ने इस मंदिर में पूजा कर जीर्णोद्धार का संकल्प लिया था। इस संबंध में पूर्व पार्षद शिव मोहन बघेल ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किया था। लेकिन दो दिन बाद सुबह स्थानीय लोगों ने देखा कि मंदिर पूरी तरह ढह चुका है और मलबे का ढेर बन गया है। शुरू में लोगों को लगा कि मंदिर का पुनर्निर्माण किया जा रहा है, लेकिन जब मलबा हटाने पर शिवलिंग और जलहरि गायब मिले तो क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।

मामले की जानकारी मिलने पर पूर्व पार्षद बघेल ने जेसीबी मशीन मंगवाकर मलबा हटवाया, मगर शिवलिंग और जलहरि का कहीं पता नहीं चला। इस घटना को लेकर लोगों ने गहरी नाराजगी जताई है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह न सिर्फ आस्था से जुड़ा मामला है, बल्कि सांस्कृतिक धरोहर के साथ गंभीर छेड़छाड़ भी है।

हालांकि अभी तक इस घटना की औपचारिक शिकायत पुलिस में दर्ज नहीं कराई गई है। लेकिन नगर में इस प्रकरण को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...