जांजगीर चाँपा

नाबालिग से गैंगरेप और फिर फिरौती के नाम पर 2 लाख रुपयों की मांग..सनसनीखेज मामले से मचा हड़कंप,

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां फिल्मी स्टाइल में नाबालिग का रास्ते में रोककर आरोपियों ने जंगल में ले जाकर सामूहिक अनाचार किया है और युवती को छोड़ने परिजनों से 2 लाख रुपए की फिरौती मांगी है। यह पूरा मामला शिवरीनारायण थाना अंतर्गत राहौद चौकी क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहा 9 सितंबर को नाबालिग युवती अपने परिचित के साथ मोटरसाइकिल से शिवरीनारायण जा रही थी, तभी राहौद के पास चार युवक दो बाइक और एक स्कूटी में आए और उन्हें रोक लिया। युवती और उसके दोस्त को डराकर जंगल में ले जाया गया। वहाँ आरोपियों ने युवती के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। यही नहीं आरोपियों ने मोबाइल से वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग की कोशिश की और पीड़िता के दोस्तों से मोटरसाइकिल और मोबाइल छीन लिया।

बाद में आरोपियों ने बंधक बनाकर उनके घरवालों से 2 लाख रुपये की फिरौती माँगी। पीड़िता को धमकी देकर छोड़ दिया गया कि यदि उसने घटना की जानकारी किसी को दी तो उसे जान से मार दिया जाएगा। भय के कारण युवती ने रातभर यह बात किसी को नहीं बताई, लेकिन अगले दिन उसने साहस जुटाकर अपने परिजनों को जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना शिवरीनारायण पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस तत्काल ही बिलारी वार्ड निवासी उत्तम प्रताप खूँटे, राहौद निवासी दुर्गेश कुमार और खगेन्द्र गोड़ उर्फ सोम को गिरफ्तार किया। वही एक आरोपी अब भी फरार है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। आरोपियों के कब्जे से मोटरसाइकिल और मोबाइल जब्त किए गए हैं। वही गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी शिवरीनारायण निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, सहायक उप निरीक्षक राम प्रसाद बघेल चौकी प्रभारी राहौद और पूरे थाना चौकी स्टॉफ का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...