कोटा

कोटा में सरकारी उचित मूल्य दुकान से 114 कट्टी चावल और 8 क्विंटल शक्कर की चोरी….पुलिस जुटी जांच में

रमेश राजपूत

कोटा – थाना कोटा क्षेत्र के ग्राम छतौना में शासकीय उचित मूल्य दुकान से बीती रात अज्ञात चोरों ने भारी मात्रा में खाद्यान्न पार कर दिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी राहुल कुमार यादव, जो ग्राम छतौना में उचित मूल्य दुकान का संचालन करते हैं, ने पुलिस को बताया कि 10 सितंबर की शाम करीब 6 बजे उन्होंने दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन यानी 11 सितंबर की सुबह 10 बजे जब वे दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है। दुकान के भीतर जाकर निरीक्षण करने पर पाया गया कि वहां रखे कुल 114 कट्टों में भरे लगभग 57 क्विंटल चावल चोरी हो गए हैं। ये चावल शासन की ओर से निःशुल्क वितरण हेतु रखे गए थे।इसके अलावा दुकान से 16 बोरियों और एक आधे खुले बोरे में रखी करीब 8 क्विंटल 23 किलोग्राम शक्कर भी चोरी हो गई, जिसकी कीमत लगभग 13,991 रुपये आंकी गई है। मामले की रिपोर्ट चौकी बेलगहना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध क्रमांक 0/25, धारा 305(क)-BNS और 331(4)-BNS के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के इलाकों में भी संदिग्धों की तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी: बच्चों के निवाले पर चोरों का हाथ... स्कूल का ताला तोड़कर 350 किलो चावल और गैस सिलेंडर पार, ... बिलासपुर में बागेश्वर धाम मातृशक्ति मंडल द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन, घोंघा बाबा मंदिर परिसर दीपों... आवारा मवेशियों को लेकर विवाद के बाद किसान ने खाया जहर...इलाज के दौरान मौत, मवेशियों को बचाने में फिसली बाइक... पीछे से पिकअप ने कुचला, इलाज के दौरान युवक की मौत VIDEO पचपेड़ी:- ओखर की गौशाला में व्यवस्था की खुली पोल..चारा-पानी के अभाव में 23 से अधिक गौवंश की मौ... फूल तोड़ रही महिला को घेरकर लूटी सोने की चेन... राउरकेला उड़ीसा से दबोचे गए दो फरार आरोपी, कूलर में करंट लगने से 16 वर्षीय नाबालिग की मौत..पानी पीने के लिए ग्लास उठाने के दौरान हुआ दर्दनाक हा... पचपेड़ी:- रक्षाबंधन से पहले मातम, कदम के पेड़ पर झूलती मिली युवक की लाश तोरवा के दो फरार आरोपियों पर पुलिस ने घोषित किया 5 हजार नगद इनाम... सूचना देने वालों की पहचान रहेगी ... सब्जी नहीं बनाने पर पत्नी की हत्या, शव जलाकर हड्डियां दफन कीं; डीएनए रिपोर्ट से खुला राज