निगमबिलासपुर

इंजीनियर को बंधक बनाने का ट्रिक रहा कामयाब, गुरुवार को अवैध नल कनेक्शन काटने की कार्यवाही निगम ने की शुरू

आलोक

एक दिन पहले शंकर नगर इलाके में पहुंचे नगर निगम के इंजीनियर को शंकर नगर के लोगों ने बंधक बना लिया था। दरअसल शंकर नगर क्षेत्र में पिछले 3 महीने से पानी की भारी किल्लत है। यहां पानी टंकी मौजूद होने के बावजूद घरों में पानी नहीं पहुंच रहा। पाइप लाइन में सही प्रेशर ना होने की वजह से लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। इसी बीच जब नगर निगम के इंजीनियर मौका मुआयना करने पहुंचे तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने इंजीनियर को बंधक बनाकर अपनी भड़ास निकाली। वैसे तो उन्होंने ऐसा कर कानून को हाथ में लिया लेकिन उनकी यह ट्रिक काम कर गई। महीनों बाद नगर निगम नींद से जागा और शंकर नगर इलाके में पानी की किल्लत दूर करने अवैध नल कनेक्शन काटने की कार्यवाही शुरू कर दी। पहले दिन यहां 18 अवैध नल कनेक्शन काटे गए ।वही कुछ इलाका रेलवे की सीमा में होने की वजह से कार्यवाही में बाधा भी आई।

यहां अवैध नल कनेक्शन के साथ सार्वजनिक नलों से भी पानी की बर्बादी हो रही है, जिस पर कार्यवाही शुरू की गई तो लोगों का विरोध भी शुरू हो गया। इससे निपटने नगर निगम की टीम ने अपने साथ पुलिस बल भी रखा था। पुलिस की मौजूदगी में शंकर नगर इलाके में अवैध कनेक्शन काटे गए। नगर निगम प्रशासन के हरकत में आने के बाद दोपहर कड़ाके की धूप में मोहल्ले में चुन चुन कर अवैध नल कनेक्शन काटे गए, लेकिन नगर निगम को यह भी सोचना होगा कि इस गर्मी के मौसम में जिनके नल कनेक्शन काटे जा रहे हैं वे भी इंसान हैं और उन्हें इस तरह प्यासा नहीं मारा जा सकता ।इसलिए नल कनेक्शन काटने की वजह नियमानुसार कार्यवाही करते हुए उन्हें वैध कनेक्शन प्रदान करना शायद बेहतर विकल्प होगा। आने वाले दिनों में भी इसी तरह अवैध नल कनेक्शन काटने की बात निगम के अधिकारियों ने की है।

error: Content is protected !!
Letest
एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स...