जशपुर

बेटे को काम-धंधे की नसीहत देना पड़ा महंगा, पत्थर से पिता की बेरहमी से हत्या… आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जशपुर – सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम आगडीह में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बुधवार रात बेटे ने अपने ही पिता की पत्थर से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।मिली जानकारी के अनुसार, मृतक बंधु राम मेहनत-मजदूरी करता था। आए दिन उसका बेटा दीपक राम उससे विवाद करता था। 17 सितंबर की रात करीब 11 बजे बेटे के काम धंधा न करने के कारण दोनों के बीच फिर झगड़ा हुआ। आवेश में आकर दीपक ने फर्श पत्थर उठाकर अपने पिता बंधु राम के सिर, नाक और कनपटी पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से बंधु राम की मौके पर ही मौत हो गई शव गांव के ही एक घर के सामने पाया गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया और शव का पोस्टमार्टम कराया। डॉक्टर की रिपोर्ट में सिर व कनपटी पर चोट से मौत होना बताया गया।पुलिस ने आरोपी दीपक राम (25 वर्ष) को गिरफ्तार कर हत्या का अपराध बीएनएस की धारा 103(1) के तहत दर्ज किया है। हत्या में प्रयुक्त पत्थर भी जब्त कर लिया गया है।मामले की कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक आशीष कुमार तिवारी, एएसआई विपिन किशोर केरकेट्टा, एएसआई मनोज भगत, आरक्षक विनोद तिर्की व नगर सैनिक थानेश्वर देशमुख की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...