जांजगीर चाँपा

अकेली महिला के घर घुसकर दुष्कर्म का मामला…पुलिस ने आरोपी को भेजा सलाखो के पीछे,

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – घर में अकेली महिला को देख जबरदस्ती घर में घुसकर अनाचार करने वाले आरोपी को पंतोरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार 18 सितंबर की रात पंतोरा चौकी अंतर्गत रहने वाली महिला घर में अकेली थी। जिसकी भनक पतोरा निवासी मोनू उर्फ चतुर्भुज कश्यप को लगी। जो रात में दबे पांव महिला के घर पहुंचा और जबरदस्ती महिला के साथ अनाचार की घटना को अंजाम दिया है। वही महिला को आरोपी ने मामले की शिकायत नही करने की हिदायद देकर जान से मारने की धमकी दी। इधर महिला बीते दिनों परिजनों को अपने साथ हुई आपबीती को बताई। जिसके बाद उन्होने घटना की शिकायत पंतोरा पुलिस को दी। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ़ धारा 64( 1) 115 (2) 331(4 )बी एन एस के तहत मामला दर्ज जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस ने आरोपी के ठिकाने में दबिश देकर आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरी दिलीप सिंह चौकी प्रभारी पंतोरा एवं स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...