रतनपुर

रतनपुर में तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल…पुलिस ने की पहचान, 15 आरोपी गिरफ्तार

जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना क्षेत्र में रविवार 21 सितंबर 2025 की रात एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें 15 युवक सर्विस रोड कोरबा-बिलासपुर नेशनल हाईवे किनारे पर जन्मदिन मना रहे थे और तलवार से केक काटते नजर आ रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने मामले में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), 191(2) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर तलवार और मौके पर मौजूद वाहन भी जब्त कर लिए। गिरफ्तार आरोपियों में रूपेश केवर्त पिता स्व. सुरेश केवर्त, कमलेश कुमार सरवन पिता सुखी राम सरवन, रितेश नायक पिता गणेश नायक, कर्ण सिंह पिता लखपति सिंह, रणजीत केवट पिता सुरेश केवट और अभ्युदय भारद्वाज पिता संतोष भारद्वाज शामिल हैं। इसके अलावा 9 नाबालिग बालकों को भी इस मामले में पकड़ा गया है। सभी आरोपी ग्राम खैरखूंडी, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर के निवासी बताए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की हरकतें समाज में भय और गलत संदेश फैलाती हैं। सार्वजनिक स्थलों पर हथियारों का प्रदर्शन कानूनन अपराध है। मामले की जांच जारी है और नाबालिग आरोपियों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...