रायगढ़

रायगढ़ पुलिस ने किया संगठित बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 18 आरोपी गिरफ्तार, 52 बाइक बरामद

रमेश राजपूत

रायगढ़ – जिले की पुलिस ने एक बड़े अभियान में संगठित बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 52 चोरी की गई दुपहिया वाहन बरामद की हैं, जिनकी कीमत लगभग 40 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने बताया कि रायगढ़ के इतवारी बाजार, केजीएच अस्पताल और श्याम मंदिर क्षेत्र में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही थी।

साइबर सेल की टीम ने मुख्य आरोपी राजा खान को बिना नंबर बाइक के साथ पकड़ा। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर रायगढ़, पुसौर, सक्ती, हसौद और सारंगढ़ क्षेत्रों से बड़ी संख्या में बाइक चोरी करने की बात कबूल की।

एसपी के निर्देश पर साइबर डीएसपी अनिल विश्वकर्मा के सुपरविजन में गठित विशेष टीम ने राजा खान समेत कुल 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया। बरामद वाहनों में 38 एचएफ डीलक्स, 9 स्प्लेंडर, 4 प्लेटिना और 1 एक्टिवा 6 जी स्कूटी शामिल हैं।

इनमें से 21 बाइक पर रायगढ़ जिले में और कुछ पर सक्ती व सारंगढ़ में एफआईआर दर्ज थीं। आरोपी मास्टर की के जरिए बाइक चोरी करते थे और भीड़भाड़ वाले स्थानों जैसे बाजार, मंदिर और अस्पताल को निशाना बनाते थे।

गिरफ्तार आरोपियों में अजय साहू, अर्जुन महिलाने, मेमसाय साहू, भानुप्रताप खूंटे, लक्ष्मण महंत, देवकुमार भारद्वाज सहित अन्य शामिल हैं।

इस सफलता में साइबर सेल और कोतवाली, जूटमिल, कोतरारोड़, पुसौर व लैलूंगा थाने के स्टाफ की अहम भूमिका रही। पुलिस ने इसे संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी उपलब्धि करार दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त, बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी,