मस्तूरी

मल्हार: नगर की मुख्य सड़क खस्ताहाल चलना हुआ दूभर… दर्शनार्थियों और पर्यटकों के साथ नगरवासी हो रहे परेशान, आखिर क्यों आंखे मूंदे बैठा है प्रशासन?

हरिशंकर पांडेय

मल्हार – लोक निर्माण विभाग के अधीन मल्हार का इकलौता मुख्य मार्ग अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। विभागीय उदासीनता के चलते इस मार्ग में लोगो का चलना भी दूभर हो गया है। सबसे ज्यादा बदतर स्थिति बस स्टैंड से मेला चौक तक है जहां इतने बड़े बड़े गड्ढे है कि रास्ते ढूंढने के लिए मोटरसाइकल सवारो को गाड़ी से उतरना पड़ जाता है, ज्यादा बरसात होने पर रास्ता पूरी तरह पानी मे डूब जाता है जिसके कारण आए दिन हादसे होते रहते है। वर्षो पहले विभाग ने सड़क के एक तरफ नाली तो बनवा दिया परन्तु नाली के लेबल को ध्यान में नही रखा गया जिसके कारण पानी निकासी नही हो पाता और पूरे बरसात व घरों का पानी सड़क में ही आता है। बस स्टैंड से माँ डिडनेश्वरी मंदिर तक के मात्र डेढ़ किमी सड़क में जगह जगह गड्ढे बन गए है सबसे ज्यादा गड्ढे पुलिस चौकी तक है इसके अलावा रोड अत्यंत सकरा भी है जिसके चलते आए दिन ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती रहती है यहां तक पहुचते पहुचते लोग हलाकान हो जाते है। एक तरफ सकरी रोड तो दूसरी तरफ गड्ढे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आवागमन में लोगो को किस तरह परेशानियों का सामना करना पड़ता होगा। बस स्टैंड से मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण की मांग कई बार हो चुकी है परन्तु शासन प्रशासन का ध्यान इस तरफ अब तक नही गया है जिसके चलते मल्हार का व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है वही टूरिज्म के लिए आने वाले लोग मुख्य मार्ग की दुर्दशा देखकर दूसरी बार मल्हार के लिए सोचते है। यह इकलौता मुख्य मार्ग मल्हार की बस्ती व मंदिर के अलावा आसपास के कई गावो को जोड़ता है साथ ही जांजगीर चाम्पा जिले से भी सम्पर्क बनाती है। ऐसे में इतने महत्वपूर्ण सड़क का जीर्णोद्धार व चौड़ीकरण का अब तक नही होना स्थानीय जनप्रतिधि व क्षेत्रीय विधायक व सांसद के विकास की बात खोखला साबित हो रहा है। स्थानीय लोगो का मानना है कि जब तक इस मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण नही होगा तब तक धर्मनगरी मल्हार का व्यापार व पर्यटन आगे नही बढ़ सकता।

श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ रही….

वर्तमान में शारदीय क्वांर नवरात्र पर्व चल रहा है ऐसे में बाहरी श्रद्धालु बड़ी संख्या में माता डिडनेश्वरी के दर्शन के लिए पहुच रहे है परन्तु उनको मल्हार प्रवेश करते ही ऐसे सड़को से गुजरना पड़ रहा है जो पैदल चलने लायक भी नही है। मुश्किल से इस उबड़ खाबड़ रास्ते से गुजरने के बाद मेला चौक के बाद संकीर्ण रास्ते की वजह से घण्टो तक जाम की स्थिति का सामना करते है।

वर्षो से उपेक्षित है यह मार्ग…..

नगर के इस इकलौते मुख्य मार्ग की स्थित विगत कई वर्षो से कुछ ऐसी ही बनी है जिसको लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने समय समय पर उच्चाधिकारियों के साथ विधायक मंत्री व सांसदों को भी अवगत कराया फिर भी नतीजा शून्य रहा। आखिर कौन सी ऐसी बाधा है जिसके चलते इस महत्वपूर्ण मार्ग का निर्माण नही हो पा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल