कोटा

कोटा में चोरी की बड़ी वारदात…12 लाख से अधिक के आभूषण और नकदी पार,

रमेश राजपूत

कोटा – थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 08 पुरानी बस्ती में 24- 25 सितंबर की रात अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवर व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। प्रार्थी अरमान कुरैशी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह रियल एस्टेट का काम करता है और 24 सितंबर की रात करीब 12 से 1 बजे तक परिवार के साथ खाना खाकर अपने-अपने कमरे में सो गए थे। घर के नीचे तीन कमरे, हाल और किचन हैं जबकि ऊपर दो कमरे बने हैं। प्रार्थी अपनी पत्नी के साथ ऊपरी कमरे में सोया था।

सुबह करीब 7:30 बजे उसकी पत्नी उठकर दरवाजा खोलना चाही, लेकिन दरवाजा न खुलने पर वह पीछे से नीचे गई। वहां उसने देखा कि प्रार्थी की मां के कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी नगदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो चुके हैं। चोरी गए सामान में 3 लाख 75 हजार रुपए नगद, सोने का झुमका दो जोडी 20 ग्राम ,झुमका 01जोडी 12 ग्राम, हार 15 ग्राम नथनी ,बिंदिया 14 ग्राम ,नाक की किल 02ग्राम, अंगुठी 04 जोडी 18 ग्राम ,चैन 02 जोडी 21.5ग्राम ,हार सेट कान एवं गले 25 ग्राम, नथ 05 ग्राम कंगन 30 ग्राम चांदी का पायजेब 04 जोडी 1.5 किलो , दो जोडी पायल 200 ग्राम,बिछिया 20 जोडी 50 ग्राम अं‍गुठी 12 नग 60 ग्राम चांदी का सिक्‍का 05 ग्राम , मेहंदी छल्‍ला 02 जोडी 200ग्राम ,चांदी का चैन 10ग्राम ,

चांदी का पुरानी सामान 100ग्राम ,कडा 250ग्राम,सोने के झुमके, हार, चैन, अंगूठी, कंगन समेत लगभग 12 लाख रुपए मूल्य से अधिक के आभूषण और दस्तावेज शामिल हैं। इसके अलावा मकान के कागजात, नकदी और स्कूटी के कागजात भी चोरी हो गए। प्रार्थी ने आशंका जताई है कि चोरी की घटना देर रात 2 से 4 बजे के बीच हुई है। घटना की शिकायत पर कोटा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 305(ए) बीएनएस व 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
सरपंच के दरवाजे पर पिता को टंगिया से काट डाला! शराब के नशे में बेटे ने पार की हैवानियत की हद जन्मदिन पर मां महामाया के दरबार पहुंचे डिप्टी सीएम अरुण साव... कार्यकर्ताओं ने फलों से तौलकर किया भव... छात्रावास की जमीन पर जेसीबी चलाने की जल्दबाजी... अब राजस्व नक्शे से जमीन का रकबा ही नहीं खा रहा मेल!... बूथों को मजबूत करने और शक्ति केंद्रों के नियमित प्रवास पर भाजपा का जोर, मल्हार मंडल की बैठक संपन्न गनियारी में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई महर्षि कश्यप ऋषि की जयंती, समाज ने लिया उनके आदर्शों पर ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, मारपीट कर मोबाइल और रुपये छीने, दो आरोपी गिरफ्तार मस्तूरी के होनहार अरमान गेंदले राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम, दूसरी बार करेंग... बिलासपुर पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप का दोनों राज्यों में दबदबा, छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश में पेट्रोल बिक्... स्वास्थ्य सेवाओं की असली ताकत मितानिनों का सम्मान, मल्हार नगर पंचायत ने श्रीफल और साड़ी भेंटकर बढ़ाय... मस्तूरी सीईओ और आरईएस एसडीओ को हटाने की मांग पर लामबंद सरपंच संघ.... 1 दिसंबर को चक्काजाम की चेतावनी