पचपेड़ी

आमने-सामने भिड़े दो बाइक: टक्कर इतनी जोरदार की एक युवक की मौके पर हुई मौत, तो मौका देख कर दूसरा हुआ फरार, पचपेड़ी के मनवा की घटना…

उदय सिंह

पचपेड़ी– थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मनवा के पास हुए एक्सीडेंट में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तो वही दूसरा बाइक चालक मौके से फरार हो गया। जबकि मृतक का शव रोड किनारे लावारिस हालत में पड़ा रहा जिसकी सूचना पाकर स्थानी जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे जिन्होंने पचपेड़ी पुलिस को घटना की जानकारी दी बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला ग्राम मनवा के पास रहटाटोर रोड की है।

जहां ट्रांसफॉर्मर के पास रोड में युवक और क्षतिग्रस्त बाइक क्रमांक सीजी 22 एम 4521 पड़ा हुआ था। जब तक आसपास के लोग मदद के लिए पहुंच पाते तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। जिसके पास से रखे मोबाइल फोन के माध्यम युवक की पहचान बलौदा बाजार निवासी गुलापू यादव के रूप में हुई। घटना स्थल पर पहुंचे लोगो के अनुसार दो बाइक आपस मे भीड़ गई।

क्योंकि मौके पर दो बाइक के टूटे हेडलाइट और अन्य सामान सड़क पर बिखरे हुए थे, संभावना जताई जा रही है कि एक्सीडेंट के बाद बाइक सवार मामले से बचने मौके से फरार हो गया होगा।

इधर इस मामले में पचपेड़ी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...