रायगढ़

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नशीली दवाओं की महिला सप्लायर गिरफ्तार….9 लाख से अधिक की नशीली दवाएं जब्त,

रमेश राजपूत

रायगढ़ – जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लैलूंगा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना लैलूंगा की टीम ने ग्राम दुर्गापुर लारीपानी में दबिश देकर एक महिला को नशीली दवाओं की अवैध सप्लाई के मामले में गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में पुलिस ने लगभग 9 लाख रुपये मूल्य की नशीली दवाएं और नगदी बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देश पर जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी पर रोक लगाने कड़ी निगरानी रखी जा रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि दुर्गापुर लारीपानी निवासी धनुर्जय यादव और उसकी पत्नी नशीली दवाओं की अवैध बिक्री में शामिल हैं। सूचना पर थाना प्रभारी रोहित बंजारे के नेतृत्व में टीम ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान घर पर धनुर्जय यादव नहीं मिला, लेकिन उसकी पत्नी तिलोत्तमा यादव 25 वर्ष पुलिस के हत्थे चढ़ गई। तलाशी के दौरान पुलिस ने घर से 200 नग ONEREX कफ सिरप, 85 पैकेट SPASMO-PROXYVON PLUS कैप्सूल और 220 पैकेट BUTRUM इंजेक्शन जब्त किए, जिनकी कीमत लगभग 64,914 है। इसके अलावा नशीली दवाओं की बिक्री से अर्जित ₹8,40,000 नगद भी बरामद हुआ। इस प्रकार कुल जब्ती की राशि 9,04,914 आंकी गई है।


पूछताछ में तिलोत्तमा ने स्वीकार किया कि वह अपने पति के साथ मिलकर नशीली दवाओं का धंधा करती है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर धारा 21(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। वहीं आरोपी धनुर्जय यादव फरार है, जिसकी तलाश जारी है। इस कार्रवाई में एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी रोहित बंजारे के नेतृत्व में एएसआई हेमंत कश्यप सहित पुलिस टीम के सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम की सराहना की है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी